विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
तक से अपडेट लिया और कई अधिकारियों के पेच भी कसे। सीएम ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि राज्यवासियों का भरोसा बनाए रखना पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। सीएम ने निर्देश दिए कि पुलिस अपनी कार्य संस्कृति में जरूरी बदलाव कर जनता से संवाद बनाए। सभी एसएसपी व एसपी को थानों में जनसुनवाई के निर्देश दिए, ताकि आम आदमी को तत्काल न्याय मिल सके। 10 दिन के अंदर हेलीपैड की व्यवस्था करें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एसएसपी से कैंची धाम की पार्किंग व यातायात व्यवस्था का अपडेट लिया। अधिकारियों को कैंची धाम में अगले 10 दिन के अंदर हेलीपैड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा, वे स्वयं 10 दिन बाद इस हेलीपैड में पहुंचेगे। उन्होंने कैंची धाम में पार्किंग एवं अन्य पर्यटन विकास कार्यों के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध के मामले में विलंब से एफआईआर दर्ज होने के मामलों पर
सख्ती से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साइबर मामलों में रिपोर्ट तलब की। सीएम ने साइबर क्राइम के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। थाने के पास ही बनें पुलिस आवास मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्मिकों की सुविधा के लिए थानों के आसपास ही आवासीय सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों के आधुनिकीकरण की कार्यवाही को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। देहरादून में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट खासकर देहरादून में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की रिपोर्ट तलब करते हुए लेते हुए सीएम धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सीसीटीवी की आवश्यकता का आंकलन किया जाए। इसकी रिपोर्ट जल्द पेश करें। उन्होंने सचिव गृह व डीजीपी को ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित फॉरेंसिक लैब की स्थापना के संबंध में भारत सरकार से प्रभावी समन्वय के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी एसएसपी व एसपी से गोद लिए गए थानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि जो आईपीएस जिस थाने में