विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निवेश को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया को गति मिली है और इसमें उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही होमस्टे, कृषि, बागवानी और छोटे पर्यटन व्यवसायों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि मजबूत कनेक्टिविटी किसी भी राज्य में निवेश आकर्षित करने की सबसे बड़ी जरूरत होती है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, विस्तारित हवाई सेवाओं और अन्य आधारभूत परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से बेहतर संपर्क व्यवस्था की
ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए 50 से अधिक हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। वहीं पंतनगर को कृषि और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बताते हुए प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को राज्य के विकास के लिए अहम बताया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए नकल विरोधी