TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: CM धामी का पुलिस स्मृति दिवस पर बड़ा तोहफा, 1600 पदों पर होगी भर्ती; थानों का बजट बढ़कर होगा 8 करोड़

मुख्य समाचार: देहरादून।
पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस विभाग के कल्याण, संसाधनों और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून। पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस विभाग के कल्याण, संसाधनों और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें पुलिस विभाग के विभिन्न विंग में रिक्त 1600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, थानों के बजट में दोगुनी बढ़ोतरी करने और पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे कदम शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को घोषणा की कि पुलिस विभाग
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के विभिन्न विंग में खाली पड़े 1600 पदों को जल्द भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस पहल से पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने और विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। थानों का बजट चार करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने थानों के खर्च के लिए मिलने वाली धनराशि में भी बढ़ोतरी करने की घोषणा की। वर्तमान में थानों को इसके लिए चार करोड़ रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये किया जाएगा।
बजट में इस बढ़ोतरी से थानों के दैनिक संचालन और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। थानों में पुलिस बल की तैनाती की होगी समीक्षा पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए थानों में उपलब्ध पुलिस बल की समीक्षा भी की जाएगी। समीक्षा के बाद जरूरत के अनुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उपलब्ध मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। इसके साथ ही विवेचना की गुणवत्ता और जांच व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विवेचकों को आधुनिक जांच
किट उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। पुलिसकर्मियों के लिए आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून में पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराने की घोषणा भी की। इसके अलावा पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस मॉडर्न स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल का भी उन्नयन किया जाएगा। इन घोषणाओं का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण, आधुनिक जांच संसाधन और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इन घोषणाओं का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण, आधुनिक जांच संसाधन और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल का भी उन्नयन किया जाएगा।
  • इसके अलावा पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस मॉडर्न स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा।