विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शुरू की गई हैं, जबकि जनजाति बहुल क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की इस निरंतर प्रक्रिया का परिणाम है कि उत्तराखंड नीति आयोग की एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। साथ ही, बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज कर राज्य को रोजगार सृजन में अग्रणी बनाया गया है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और जनसांख्यिकी संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमने राज्य में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। साथ ही, दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी
कानूनों को लागू कर सामाजिक समरसता को सशक्त किया है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि लैंड जिहाद पर कार्रवाई के तहत 9,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि मुक्त कराई गई है। 250 अवैध मदरसों को सील और 500 से अधिक अवैध संरचनाएं ध्वस्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि “राज्य में ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने वाले पाखंडियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक समरस समाज के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। वहीं, सख्त नकल विरोधी कानून से नकल माफियाओं पर लगाम लगाई गई, जिसके परिणामस्वरूप 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी