विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के साथ भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल क्षेत्र के लिए रवाना हुए। हर्षिल पहुंचकर उन्होंने सीमांत क्षेत्र में स्थापित पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, संचार नेटवर्क, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की गई। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव संचालन के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। यह दौरा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत भी महत्वपूर्ण है, जिसमें मतदाता सूची को अपडेट करने पर विशेष
जोर दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए फीडबैक लिया जा रहा है। सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में चुनाव कराना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। उत्तरकाशी जिले के कई पोलिंग बूथ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं, जहां भारी बर्फबारी, खराब मौसम और सीमित संसाधनों के बीच चुनाव संपन्न कराना प्रशासन के लिए कठिन होता है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का स्वयं मौके