TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

मुख्य समाचार: चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है।
एक नाबालिग किशोरी के 26 सप्ताह की गर्भवती पाए जाने के बाद कथित दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ।
किच्छा (एजेंसी)। चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के 26 सप्ताह की गर्भवती पाए जाने के बाद कथित दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया गया। पेट दर्द की शिकायत के बाद हुआ खुलासा पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को पीड़िता के पिता ने थराली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को पिछले कुछ समय से लगातार पेट दर्द की शिकायत थी। इलाज
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के लिए डॉक्टर के पास ले जाने पर अल्ट्रासाउंड और अन्य चिकित्सकीय जांच में पता चला कि वह 26 सप्ताह की गर्भवती है। इस जानकारी के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पड़ोसी गांव के युवक पर लगाया आरोप पुलिस पूछताछ के दौरान नाबालिग ने आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी
दी थी, जिसके डर से वह लंबे समय तक चुप रही। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(1) तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 5(j)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया गया।
एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जांच जारी पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही पीड़िता को आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • साथ ही पीड़िता को आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
  • जांच जारी पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।