विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सरकारी कामकाज में भी बदलाव करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा। वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवहन विभाग को बस सेवाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस-यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति… pic.twitter.com/GDMveMPzqq — Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) May 13, 2026 ऊर्जा संरक्षण के तहत सरकारी और निजी भवनों में एयर कंडीशनर के सीमित
उपयोग पर जोर दिया गया है। वहीं, नए सरकारी वाहनों की खरीद में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अनिवार्य किए जाएंगे और राज्य में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत धार्मिक, विरासत, वेलनेस, ग्रामीण और इको-टूरिज्म सर्किट का व्यापक प्रचार किया जाएगा। साथ ही डेस्टिनेशन वेडिंग को प्रोत्साहन और सिंगल विंडो क्लीयरेंस की व्यवस्था लागू की जाएगी। सरकार ने नागरिकों से एक वर्ष तक सोने की खरीद सीमित करने की अपील की है और ‘मेड इन स्टेट’ अभियान के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। खाद्य आदतों में सुधार के तहत कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा दिया जाएगा