TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड बस हादसा: 9 लोगों की मौत, 25 घायल; एम्स ऋषिकेश पहुंचे CM धामी, मुआवजे का ऐलान

मुख्य समाचार: देहरादून: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
टिहरी जनपद के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टिहरी जनपद के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री धामी हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। LIVE: AIIMS, ऋषिकेश में सड़क दुर्घटना के घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जानते हुए https://t.co/2wHYvx2U4c — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 17, 2026 मुख्यमंत्री ने टिहरी जनपद के उलर घाटी के पास हुई इस बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। हादसे की जांच के आदेश, प्रशासन को दिए जरूरी निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तरह जुटी हुई हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही हादसे
के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए। — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 17, 2026 मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को भी मिलेगी आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस
दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके तहत मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों को 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल और आरटीओ देहरादून को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 🚨 गूलर के पास बस खाई में गिर गई थी, टिहरी पुलिस का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। 🔹 अब तक 20 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा चुका है। 🔹 हादसे में अब तक 04 शव बरामद किए जा चुके हैं। #TehriPolice #RescueOperation #UttarakhandPolice #EmergencyResponse https://t.co/YgCt3HfKtp — Tehri Garhwal Police Uttarakhand (@TehriGarhwalPol) November 17, 2026 फिलहाल एम्स ऋषिकेश और अन्य अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
  • #TehriPolice #RescueOperation #UttarakhandPolice #EmergencyResponse https://t.co/YgCt3HfKtp — Tehri Garhwal Police Uttarakhand (@TehriGarhwalPol) November 17, 2026 फिलहाल एम्स ऋषिकेश और अन्य अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी है।
  • 🔹 हादसे में अब तक 04 शव बरामद किए जा चुके हैं।