TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: बीजेपी नेता मेनका गांधी ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, सीएम धामी को लिखा पत्र

मुख्य समाचार: रुड़की के ग्राम खंजरपुर में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र के मामले में सांसद और पीपल फॉर एनिमल संस्था की संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उत्तराखंड के वन विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और एडीजी विजिलेंस को पत्र लिखा है।
किच्छा (एजेंसी)। रुड़की के ग्राम खंजरपुर में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र के मामले में सांसद और पीपल फॉर एनिमल संस्था की संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उत्तराखंड के वन विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एडीजी विजिलेंस को पत्र लिखा है। मेनका गांधी ने हरिद्वार डीएफओ और एसडीओ को निलंबित कर विभाग से हटाने की मांग की है। शासन ने इस मामले में प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) से आख्या मांगी है। उल्लेखनीय है कि 10 सितंबर को वन विभाग की टीम ने रुड़की में छापा मारकर 70 कोबरा और 16
रसल वाइपर बरामद किए थे। इस सर्प विष संग्रहण केंद्र की अनुमति दिसंबर 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी। मेनका गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ और एसडीओ को पहले ही इस अवैध केंद्र की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस
बीच, केंद्र का संचालक वेनम और उससे जुड़े दस्तावेजों के साथ फरार हो गया। पत्र में मेनका गांधी ने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि वन विभाग में गंभीर भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी केंद्र संचालक के साथ मिलीभगत में थे। इसके अलावा, उन्होंने डीएफओ की संपत्ति की जांच की भी मांग की है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके अलावा, उन्होंने डीएफओ की संपत्ति की जांच की भी मांग की है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी केंद्र संचालक के साथ मिलीभगत में थे।
  • पत्र में मेनका गांधी ने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि वन विभाग में गंभीर भ्रष्टाचार का मामला है।