TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होने वाली सहायक विकास अधिकारी सहकारिता परीक्षा स्थगित

मुख्य समाचार: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 एवं सहायक विकास अधिकारी (ADO) सहकारिता पदों की लिखित परीक्षा स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया है।
यह परीक्षा मूल रूप से 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली थी।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 एवं सहायक विकास अधिकारी (ADO) सहकारिता पदों की लिखित परीक्षा स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया है। यह परीक्षा मूल रूप से 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
थी। आयोग ने बताया कि परीक्षा स्थगित करने का निर्णय अभ्यर्थियों की मांग और फीडबैक के आधार पर लिया गया है। परीक्षा की अगली तिथि संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से सूचित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बोर्ड बैठक
और मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में की थी। जबकि आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने कहा था कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। इसके बावजूद, बुधवार को अचानक परीक्षा स्थगित कर दी गई, जबकि अभ्यर्थियों को पहले ही निर्देश दिया गया था
कि वे परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचें। इस निर्णय के बाद अब 12 अक्टूबर को प्रस्तावित अन्य परीक्षाओं की स्थिति पर भी संशय बन गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और नई तिथि जल्द घोषित करने का आश्वासन दिया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आयोग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और नई तिथि जल्द घोषित करने का आश्वासन दिया है।
  • इस निर्णय के बाद अब 12 अक्टूबर को प्रस्तावित अन्य परीक्षाओं की स्थिति पर भी संशय बन गया है।
  • इसके बावजूद, बुधवार को अचानक परीक्षा स्थगित कर दी गई, जबकि अभ्यर्थियों को पहले ही निर्देश दिया गया था कि वे परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचें।