विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
संभावित गठबंधन, प्रमुख चुनावी अभियानों की दिशा और संगठनात्मक प्राथमिकताएं शामिल हैं। चुनाव से पहले सीटवार रणनीति, संभावित उम्मीदवारों के चयन की रूपरेखा, प्रचार के प्रमुख मुद्दे और मजबूत व कमजोर क्षेत्रों की पहचान पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही जिला, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में यह भी आकलन होगा कि किन क्षेत्रों में संगठन मजबूत है और कहां सुधार की जरूरत है। सरकार के कामकाज और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे। मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं पर भी विस्तार से विचार होगा।
चुनावी रणनीति के तहत यह भी तय किया जाएगा कि राष्ट्रीय और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक किस तरह प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कोर कमेटी की घोषणा जल्द की जाएगी, जिसके बाद जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। पहला सर्वे पूरा, रिपोर्ट कोर कमेटी के सामने रखी जाएगी भाजपा का पहला राज्य स्तरीय सर्वे पूरा हो चुका है। इस सर्वे से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को और मजबूत करेगी। महेंद्र भट्ट ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट पर विचार के बाद