विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कि जनगणना-2027 में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल उपकरणों में मजबूत एन्क्रिप्शन और बहुस्तरीय प्रमाणीकरण जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि लोगों के आंकड़ों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके। जनगणना के लिए 34,443 ब्लॉक निर्धारित, हजारों कर्मचारी तैनात इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, राज्य में जनगणना को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसके लिए प्रदेश में कुल 34,443 गणना ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इनमें 26,830 प्रगणक और 4,676 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। अब तक 29,515 प्रगणकों और 5,223 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण प्रक्रिया के लिए 23 मास्टर ट्रेनर और 570 फील्ड ट्रेनर लगाए गए हैं। इसके तहत कुल 712 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए गए हैं। आधार और वोटर ID नंबर देना वैकल्पिक जनगणना के दौरान लोगों को आधार नंबर और मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) नंबर देना अनिवार्य नहीं
होगा। ये दोनों जानकारियां वैकल्पिक रखी गई हैं। प्रगणक घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्रित करेंगे। जनगणना के दौरान नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति, मातृभाषा, साक्षरता, शैक्षिक स्तर, आर्थिक गतिविधियों, व्यवसाय, जन्म स्थान, पूर्व निवास स्थान और प्रवास के कारण समेत कुल 40 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा अधिसूचना में निर्धारित प्रावधानों के तहत बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता से संबंधित जानकारी भी एकत्रित की जाएगी। जनगणना से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन जारी जनगणना प्रक्रिया के दौरान लोगों की सुविधा और सहायता के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 18001801855, 9456120332 और 9456551589 जारी किए गए हैं। इसके अलावा जनगणना से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर