विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और संघर्षशीलता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों, जैसे खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट, की सराहना की और बताया कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में पुरुष और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महिला खिलाड़ियों ने इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, और भविष्य में महिलाओं की भागीदारी राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने यह गौरवपूर्ण तथ्य साझा किया कि उत्तराखंड की तीन युवतियां—राघवी
बिष्ट, प्रेमा रावत और नंदनी कश्यप—अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल रही हैं और वर्तमान में न्यूजीलैंड में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। धामी ने यह चिंता व्यक्त की कि राज्य का टैलेंट अन्य राज्यों की टीमों में खेल रहा है और इसका समाधान निकालने के लिए उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से राज्य की टीम को देश की सबसे मजबूत टीम बनाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। सीएम धामी ने खेलों के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं: