विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की अहम भूमिका को देखते हुए सत्ताधारी दल अक्सर चुनाव से पहले उन्हें विभिन्न दायित्व सौंपकर साधने की कोशिश करता है। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद अब तक चार बार दायित्वधारियों की सूची जारी की जा चुकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एक या दो और सूचियां जल्द सामने आ सकती हैं। दरअसल, गोपन विभाग की ओर से सभी विभागों को पत्र भेजकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य समेत अन्य रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि रिक्त पदों का ब्यौरा मिलते ही शासन स्तर पर नई जिम्मेदारियों के बंटवारे की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा
सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इससे पहले भी कई बार यह संकेत दे चुके हैं कि दायित्वधारियों की सूची तैयार है और शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में एक बार फिर नेताओं और कार्यकर्ताओं को साधने के लिए दायित्वधारियों की नई सूची सामने आने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायकों और पार्टी नेताओं की मुलाकातों में भी तेजी आई है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज हुई हैं। मुख्यमंत्री धामी समेत कई विधायक दिल्ली दौरे पर रहे हैं।