TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सीजफायर के बाद पहली बार आया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान, भारत-पाक को लेकर साझा किया अगला कदम।

मुख्य समाचार: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम को ऐतिहासिक और मानवीय कदम बताया है।
सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर समय रहते यह फैसला नहीं होता, तो भारी तबाही मच सकती थी और लाखों निर्दोष जानें जा सकती थीं।
किच्छा (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम को ऐतिहासिक और मानवीय कदम बताया है। सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर समय रहते यह फैसला नहीं होता, तो भारी तबाही मच सकती थी और लाखों निर्दोष जानें जा सकती
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
थीं। उन्होंने इस फैसले को साहसी और गौरवपूर्ण करार देते हुए भारत-पाक नेतृत्व की जमकर सराहना की। कश्मीर मुद्दे पर ‘हजार साल’ वाली टिप्पणीट्रंप ने कश्मीर को लेकर भी अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक विवाद का दीर्घकालिक हल खोजे। उन्होंने
कहा, "शायद हजार साल बाद अब समय आ गया है कि हम इस मुद्दे का समाधान निकालें।" हालांकि भारत कश्मीर को हमेशा अपना आंतरिक मामला मानता रहा है। व्यापारिक रिश्तों को लेकर बड़ा ऐलानडोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, "भले
ही अभी औपचारिक बातचीत नहीं हुई है, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाएंगे।" राजनीतिक विश्लेषकों की रायविशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की यह प्रतिक्रिया उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि को फिर से मजबूत करने की कोशिश है। आगामी अमेरिकी चुनावों के मद्देनज़र वे वैश्विक मामलों में अमेरिका की भूमिका को दोबारा स्थापित करना चाहते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आगामी अमेरिकी चुनावों के मद्देनज़र वे वैश्विक मामलों में अमेरिका की भूमिका को दोबारा स्थापित करना चाहते हैं।
  • " राजनीतिक विश्लेषकों की रायविशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की यह प्रतिक्रिया उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि को फिर से मजबूत करने की कोशिश है।
  • उन्होंने कहा, "भले ही अभी औपचारिक बातचीत नहीं हुई है, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाएंगे।