विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मुनीर से जुड़ा है और अब जांच के दायरे में आ गया है। इस सौदे में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों की संलिप्तता सामने आई है। यह कंपनी "वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल" है, जो ट्रंप परिवार से संबंधित है। क्या है कंपनी का ‘ट्रंप कनेक्शन’ यह फिनटेक कंपनी क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन निवेश से जुड़ी है, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप के बेटों एरिक और डोनाल्ड जूनियर तथा दामाद जैरेड कुश्नर की संयुक्त रूप से 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अप्रैल में इस कंपनी ने पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के साथ एक इच्छा पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) पर हस्ताक्षर किए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल ने अपने गठन के कुछ ही दिनों बाद बिनांस के संस्थापक चांगपेंग झाओ को सलाहकार नियुक्त किया, ताकि इस नए संगठन को विश्वसनीयता मिले। बिनांस दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। लॉन्च के दौरान काउंसिल ने घोषणा की कि उसका लक्ष्य इस्लामाबाद को दक्षिण एशिया की "क्रिप्टो राजधानी" बनाना है। ‘असीम मुनीर ने कराई थी डील’ खबरों के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका से एक उच्च-स्तरीय टीम इस्लामाबाद पहुंची थी, जिसका नेतृत्व कंपनी के संस्थापक
ज़ैकरी विटकॉफ ने किया। ज़ैकरी, डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय से कारोबारी साझेदार और वर्तमान में अमेरिका के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बेटे हैं। इस टीम का व्यक्तिगत रूप से स्वागत पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने किया। इसके बाद एक गोपनीय बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और असीम मुनीर दोनों मौजूद थे। इस बैठक के बाद सौदा अंतिम रूप से तय हुआ। ‘पाक-अमेरिका की सौदे की शर्तें’ पाकिस्तान की क्रिप्टो काउंसिल और वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल की जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, इस समझौते के तहत वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल को पाकिस्तान के वित्तीय संस्थानों में ब्लॉकचेन तकनीक को एकीकृत करने की अनुमति दी गई है। इसमें संपत्तियों का टोकनाइजेशन, विभिन्न प्रकार की स्टेबलकॉइन का विकास और विकेंद्रीकृत वित्त (DeFi) परियोजनाओं के लिए रेगुलेटरी सैंडबॉक्स की सुविधा शामिल की गईं हैं। इस सौदे का उद्देश्य पाकिस्तान में "वित्तीय समावेशन और डिजिटल परिवर्तन" को बढ़ावा देना बताया जा रहा है। पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस डील पर कड़ी नजर पाहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और भारत की सैन्य कार्रवाई