विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गया है। 1129 पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा 2024 कुल 1129 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। सेवानुसार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है: भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए कुल 180 पद भारतीय विदेश सेवा के लिए 55 पद। भारतीय पुलिस सेवा के लिए 147 पद। केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'क' के लिए 605 पद। केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'ख' के लिए 142 पद। UPSC CSE 2024 Topper List: श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। जिसमें 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 109 ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 318 ओबीसी, 160
एससी और 87 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। शक्ति दुबे (Shakti Dubey UPSC) ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे। 15 दिनों बाद आएगी मार्कशीट आयोग द्वारा सितंबर में आयोजित लिखित परीक्षा और जनवरी से अप्रैल के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के अंक करीब 15 दिनों बाद जारी किए जाएंगे। UPSC CSE 2024 Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट पिछले वर्ष (UPSC CSE 2023) परीक्षा में 1016 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था। इस बार यह संख्या 1009