विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मेयर रामपाल भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कोतवाली पहुंचा प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे और सीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गेट पर रोकने का प्रयास किया, जिसके दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी करीब ढाई बजे रामपुर हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक हाईवे पर नारेबाजी और प्रदर्शन चलता रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाईवे
से हटाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारू हो सका। क्या है पूरा मामला? मामला शुक्रवार रात का है। गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक वाल्मीकि अपने दोस्त जतिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। आरोप है कि फ्लाईओवर के पास एक स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों पर दोनों युवकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया। अभिषेक के मुताबिक, कुछ देर बाद भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ भी मौके पर पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस का