विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
व्यवहार बताया। रैली से पहले SSP कार्यालय पहुंचे थे कांग्रेस कार्यकर्ता दरअसल, कांग्रेस ने शनिवार, 8 अगस्त को हल्द्वानी में ‘विजय शंखनाद रैली’ का आयोजन किया था। रैली से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं से भरे वाहनों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। BJP ने देर रात किया पुतला दहन घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। देर रात पुतला दहन कर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के
वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस की रैली में अपेक्षा के मुताबिक भीड़ नहीं जुट सकी, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर डालने का प्रयास किया। हालांकि, यह भाजपा का आरोप है और कांग्रेस की ओर से इस दावे पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ‘अधिकारियों के साथ मर्यादित व्यवहार होना चाहिए’ मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार डब्बू ने एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं को मर्यादित व्यवहार करना चाहिए। “कार्यक्रम से पहले जिस तरह की स्थिति बनी, वह बेहद निंदनीय है। जो लोग