विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
साझा करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से हस्तक्षेप की मांग की। सूचना मिलने पर राजकुमार ठुकराल अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी बातचीत की। नर्सों का आरोप है कि अस्पताल में लंबे समय से अनियमितताएं जारी हैं और कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी बनाए रखने के लिए कई बार अनुचित परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, विशेषकर रात्रिकालीन फुटेज
की जांच कराने की मांग उठाई है। वहीं, कुछ कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क लिए जाने के आरोप भी लगाए हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों के हित में स्थापित यह संस्थान अपनी मूल भावना के अनुरूप कार्य करता नजर नहीं आ रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिसमें एक्स-रे मशीन, विशेषज्ञ चिकित्सक और महिला डॉक्टर की पर्याप्त उपलब्धता शामिल है। उनके अनुसार, कई मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जिससे श्रमिक वर्ग