विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा। बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक ही समय में जारी करेगा। परिणाम की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से की जाएगी। इस बार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 है। कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8,140 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। अब 25 अप्रैल
को नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। पिछली बार, 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित हुआ था। रिजल्ट में शामिल होंगे ये विवरण छात्र का नाम रोल नंबर माता-पिता का नाम जिला/स्कूल कोड समूह कोड विषयवार प्रैक्टिकल अंक विषयवार थ्योरी अंक कुल अंक अधिकतम अंक परिणाम/डिविजन UP Board Result 2025 By Roll Number: रोल नंबर की मदद से कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट? यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट