TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मुख्य समाचार: किच्छा।
कोतवाली क्षेत्र के हल्द्वानी रोड पर हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। कोतवाली क्षेत्र के हल्द्वानी रोड पर हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव दिखते ही मौके पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
यात्रियों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान के
प्रयास किए, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के हाथ पर "जीवन" नाम गुदा हुआ पाया गया है। उसने पेंट और शर्ट पहन रखी थी। पुलिस मृतक की पहचान
के प्रयास में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  • फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
  • शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।