TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उधम सिंह नगर: किच्छा में वाहन चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; 2 मोटरसाइकिल बरामद

मुख्य समाचार: किच्छा।
ऊधम सिंह नगर के किच्छा में पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। ऊधम सिंह नगर के किच्छा में पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी किशोर को भी कब्जे में लिया गया है। दोनों बरामद मोटरसाइकिलें अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों से जुड़ी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बताई गई हैं।   पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण में वाहन चोरी के मामलों के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। अभियान के
दौरान चौकी प्रभारी कलकत्ता फार्म उपनिरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक दीपक जोशी और पुलिस टीम ने धाधाफार्म क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने गल्ला मंडी, किच्छा निवासी सुरेश उर्फ प्रिंस पुत्र रोशनलाल (21 वर्ष) को पकड़ा। उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK06 BC 6139 बरामद हुई। पुलिस के अनुसार यह बाइक FIR संख्या 321/26 से संबंधित है। वहीं, पुलिस ने एक अपचारी किशोर के कब्जे से
हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UK06 W 4684 बरामद की। यह मोटरसाइकिल FIR संख्या 322/26 से संबंधित बताई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में BNS की धारा 317(2)/3(5) की बढ़ोतरी की है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह उपनिरीक्षक दीपक जोशी कांस्टेबल ब्रजमोहन सिंह कांस्टेबल रघुनाथ

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह उपनिरीक्षक दीपक जोशी कांस्टेबल ब्रजमोहन सिंह कांस्टेबल रघुनाथ
  • नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
  • पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।