TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उधम सिंह नगर: ढोल-नगाड़ों के साथ यूपी पहुंची रुद्रपुर पुलिस, फरार आरोपी के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रुद्रपुर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र स्थित डिबडिबा गांव पहुंची, जहां दो वांछित आरोपियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ सार्वजनिक मुनादी कराई गई और कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किए गए।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रुद्रपुर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र स्थित डिबडिबा गांव पहुंची, जहां दो वांछित आरोपियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ सार्वजनिक मुनादी कराई गई और कुर्की संबंधी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नोटिस चस्पा किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर कानूनी दबाव बढ़ाने और उन्हें जल्द अदालत में पेश होने के लिए की गई है। दो वांछित आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई क्षेत्राधिकारी (सीओ) विभव सैनी ने बताया कि विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित जितेंद्र चौधरी और विक्की, निवासी डिबडिबा (बिलासपुर), लंबे समय
से फरार चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) और उद्घोषणा संबंधी आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इन आदेशों के अनुपालन में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए आरोपियों के घरों पर कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किए। हाजिर नहीं हुए तो होगी संपत्ति कुर्क पुलिस
ने स्पष्ट किया है कि यदि दोनों आरोपी न्यायालय द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ संपत्ति कुर्क करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसा जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसा जा सके।
  • हाजिर नहीं हुए तो होगी संपत्ति कुर्क पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि दोनों आरोपी न्यायालय द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ संपत्ति कुर्क करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
  • इन आदेशों के अनुपालन में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए आरोपियों के घरों पर कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किए।