TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Udham Singh Nagar: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने बदली तस्वीर, सिडकुल की एथेनॉल कंपनियों की चमकी किस्मत, मिला बड़ा बाजार

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच वैकल्पिक ईंधन के रूप में एथेनॉल की मांग तेजी से बढ़ रही है।
इसका सीधा असर ऊधम सिंह नगर के पंतनगर सिडकुल में देखने को मिल रहा है, जहां एथेनॉल उत्पादन करने वाली कंपनियों ने बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन क्षमता में करीब 30 प्रतिशत तक इजाफा कर दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच वैकल्पिक ईंधन के रूप में एथेनॉल की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसका सीधा असर ऊधम सिंह नगर के पंतनगर सिडकुल में देखने को मिल रहा है, जहां एथेनॉल उत्पादन करने वाली कंपनियों ने बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन क्षमता में करीब 30 प्रतिशत तक इजाफा कर दिया है। कई इकाइयां अब 24 घंटे शिफ्ट में संचालित की जा रही हैं। सिडकुल की कंपनियों को मिल रहे बड़े ऑर्डर पंतनगर सिडकुल स्थित इंडिया ग्लाइकॉल्स, जेवी एथेनॉल और ग्रीन फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड गन्ने के शीरे, मक्का और टूटे चावल से एथेनॉल का उत्पादन करती हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार, पहले जहां इन इकाइयों में प्रतिदिन करीब 1.5 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता था, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 2 लाख लीटर प्रतिदिन पहुंच गया है। कंपनियों
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
को इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा की विभिन्न डिस्टिलरीज से लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन इकाइयों ने अपनी क्षमता और संचालन समय दोनों में विस्तार किया है। 20% ब्लेंडिंग लक्ष्य से बढ़ी मांग केंद्र सरकार ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़ते आयात को कम करने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार एथेनॉल के उपयोग पर विशेष जोर दे रही है। उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार, पहले जहां रोजाना एक या दो टैंकर एथेनॉल की आपूर्ति होती थी, वहीं अब कंपनियों को प्रतिदिन चार से पांच टैंकर सप्लाई के ऑर्डर मिल
रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों से भी मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। किसानों को मिलेगा सीधा लाभ एथेनॉल उत्पादन बढ़ने से ऊधम सिंह नगर के गन्ना और मक्का उत्पादक किसानों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। उद्योगों की बढ़ती जरूरत के कारण कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना है। सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद सरकार ने एथेनॉल ब्लेंडिंग को प्राथमिकता दी है, जिसके चलते उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यदि मांग का यह रुझान जारी रहा तो उद्योग क्षेत्र में और
अधिक निवेश आने की संभावना है। वहीं किसान नेता सलविंदर सिंह का कहना है कि एथेनॉल की बढ़ती मांग किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि गन्ने और मक्का की फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा। साथ ही सरकार को किसानों से सीधी खरीद के लिए सिडकुल क्षेत्र में खरीद केंद्र स्थापित करने चाहिए, ताकि बिचौलियों की भूमिका कम हो सके और किसानों को अधिक लाभ मिल सके। उद्योग और कृषि दोनों को मिल रहा फायदा विशेषज्ञों का मानना है कि एथेनॉल की बढ़ती मांग न केवल ऊर्जा क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है, बल्कि इससे स्थानीय उद्योगों और कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पंतनगर सिडकुल में उत्पादन बढ़ने से रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पंतनगर सिडकुल में उत्पादन बढ़ने से रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
  • उद्योग और कृषि दोनों को मिल रहा फायदा विशेषज्ञों का मानना है कि एथेनॉल की बढ़ती मांग न केवल ऊर्जा क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है, बल्कि इससे स्थानीय उद्योगों और कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
  • साथ ही सरकार को किसानों से सीधी खरीद के लिए सिडकुल क्षेत्र में खरीद केंद्र स्थापित करने चाहिए, ताकि बिचौलियों की भूमिका कम हो सके और किसानों को अधिक लाभ मिल सके।