विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
400 मीटर रेंज वाले इस ट्रैक को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। ट्रैक की मार्किंग और तकनीकी परीक्षण रूस की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में कराए गए, ताकि गुणवत्ता और मानक सुनिश्चित किए जा सकें। परियोजना की कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम रही, जिसने निर्माण कार्य को निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार पूरा किया। एथलीट्स को मिलेगा पेशेवर माहौल 8 लेन वाले इस ट्रैक पर अब राज्य के खिलाड़ी पेशेवर वातावरण में अभ्यास कर सकेंगे। सिंथेटिक सतह पर प्रशिक्षण से प्रदर्शन में सुधार, चोट की आशंका
में कमी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। अब तक खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास के लिए देहरादून या अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त लागत आती थी। नई सुविधा से ऊधम सिंह नगर सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक संसाधन मिलेंगे। बैडमिंटन इंडोर हॉल का भी होगा शुभारंभ स्टेडियम परिसर में निर्मित बैडमिंटन इंडोर हॉल का भी जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इसके नवीनीकरण पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे बैडमिंटन