TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई जाने वाली रेबीज वैक्सीन सोमवार को खत्म हो गई, जिससे मरीज और उनके तीमारदार परेशान हो गए।
सुबह से वैक्सीन लगवाने आए लोगों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा और कई लोग अस्पताल परिसर में भटकते रहे।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई जाने वाली रेबीज वैक्सीन सोमवार को खत्म हो गई, जिससे मरीज और उनके तीमारदार परेशान हो गए। सुबह से वैक्सीन लगवाने आए लोगों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा और कई लोग अस्पताल परिसर में भटकते रहे। स्थिति तब संभली जब यह जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन तक
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पहुंची और तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में डॉग बाइट के मरीज पहुंचते हैं। सोमवार सुबह स्टॉक खत्म होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ मरीज निजी मेडिकल स्टोर की ओर चले गए, जबकि कई लोग इंतजार करते रहे। दोपहर में मेडिकल कॉलेज से वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने के बाद टीकाकरण
पुनः शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी अपनी परेशानी जताई। अनीता ने बताया, “रविवार से बेटे को लेकर अस्पताल का चक्कर काट रही हूं, लेकिन वैक्सीन नहीं लगी। सोमवार को सुबह आठ बजे से लाइन में खड़े हैं। कुत्ते ने बच्चे को काटा है, लेकिन वैक्सीन खत्म होने की सूचना मिली।” वहीं हरिहर ने कहा, “डर था कि कहीं देरी न हो
जाए। दो घंटे इंतजार के बाद पता चला कि वैक्सीन आ रही है, तब जाकर राहत मिली।” जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि वैक्सीन खत्म होने की सूचना मिलते ही तत्काल मेडिकल कॉलेज से डोज उपलब्ध कराई गई। उन्होंने यह भी कहा कि अब पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और मरीजों को समय पर टीका मिल सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने यह भी कहा कि अब पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और मरीजों को समय पर टीका मिल सके।
  • ” जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि वैक्सीन खत्म होने की सूचना मिलते ही तत्काल मेडिकल कॉलेज से डोज उपलब्ध कराई गई।
  • दो घंटे इंतजार के बाद पता चला कि वैक्सीन आ रही है, तब जाकर राहत मिली।