TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऊधम सिंह नगर: एसआईआर का काम कर रहे बीएलओ पर हमला,जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज

मुख्य समाचार: काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के दौरान बीएलओ के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि दो युवकों ने बीएलओ को फर्जी बताकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भगा दिया।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के दौरान बीएलओ के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने बीएलओ को फर्जी बताकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ली है। मुरादाबाद रोड स्थित आदर्श नगर निवासी यश चौहान, पुत्र स्वर्गीय हेतराम सिंह, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जीआईसी प्रतापपुर में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। 20 दिसंबर को उन्हें बतौर बीएलओ विधानसभा-63, भाग संख्या 76, महेशपुरा पश्चिमी क्षेत्र में एसआईआर का कार्य सौंपा गया था। यश चौहान के अनुसार, वह वर्ष 2003 की मतदाता सूची का वर्ष 2025 की सूची
से मिलान कर मैपिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:45 बजे वह मोहल्ला महेशपुरा निवासी आशा देवी पत्नी रमेश चंद से जानकारी ले रहे थे। तभी पीछे से आशा देवी का बेटा अजय बाबू अपने साथी ब्रजेश के साथ मौके पर पहुंचा और उनसे अभद्रता करने लगा। दोनों ने उन्हें फर्जी बीएलओ बताकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए
वहां से भगा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अजय बाबू और ब्रजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी को सौंपी गई है। इस संबंध में सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगे बीएलओ पर हमला गंभीर अपराध है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
  • इस संबंध में सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगे बीएलओ पर हमला गंभीर अपराध है।
  • मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी को सौंपी गई है।