TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Udham Singh Nagar : ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुख्य समाचार: पंतनगर/किच्छा।
लालकुआं-बरेली रेलवे ट्रैक पर आनंदपुर मोड़ के पास ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। पंतनगर/किच्छा। लालकुआं-बरेली रेलवे ट्रैक पर आनंदपुर मोड़ के पास ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची किच्छा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सौंप दिया गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह आनंदपुर मोड़ के पास एक युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान लालकुआं से बरेली की ओर जा रही यात्री ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम
मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान गड़रियाबाग निवासी अमित कुमार (18), पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई। रोजाना रेलवे ट्रैक के किनारे से जाता था ड्यूटी पर गड़रियाबाग के पूर्व प्रधान रूप सिंह के अनुसार, अमित जेसीबी मशीन पर ऑपरेटर के रूप में काम करता था। वह रोज सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे शांतिपुरी की ओर अपनी
ड्यूटी पर जाता था। शनिवार को भी वह इसी रास्ते से जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। माता-पिता का पहले ही हो चुका था निधन अमित के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उसकी दो बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है, जबकि उसका एक भाई भी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • परिवार में उसकी दो बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है, जबकि उसका एक भाई भी है।
  • जानकारी के मुताबिक, उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।
  • माता-पिता का पहले ही हो चुका था निधन अमित के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था।