विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पर रह रहा था। कुछ दिन पहले काशीराम ने ओमप्रकाश से रुद्रपुर स्थित अपने मकान को बेचने की बात कही थी। तब ओमप्रकाश ने 15 लाख रुपये में काशीराम से मकान का सौदा कर लिया तथा रुपयों का लेन-देन भी कर लिया। बुधवार की सुबह काशीराम मजदूरी करने के लिए रुद्रपुर जाने की बात कहकर चला गया। ओमप्रकाश के पुत्र विष्णु ने आरोप लगाया कि उसका मौसा काशीराम बुधवार रात को लौटकर घर आया और उसके पिता ओमप्रकाश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ओमप्रकाश की गर्दन कट गई। हमले के बाद काशीराम मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में ओमप्रकाश को अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच में जुट गई, लेकिन तहरीर न मिलने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकी। शनिवार को ओमप्रकाश की तरफ से पुलिस को फिर सूचना दी गई कि काशीराम उन्हें जान से मार देगा। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने काशीराम को गिरफ्तार कर लिया और पटवाई थाना ले आई। पुलिस ने ओमप्रकाश को भी थाने बुला लिया। दोनों से आपसी समझौता करने को कहा गया। थाने में बैठे दोनों साढ़ू आपसी बातचीत कर रहे थे। इस दौरान काशीराम