TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दो पुलिसकर्मियों पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, गुस्साए लोगों ने धुनाई कर थाने का किया घेराव

मुख्य समाचार: नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में स्थापना दिवस मेले से ठीक पहले विवाद खड़ा हो गया है।
मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिस सिपाहियों पर एक होमस्टे संचालक की बेटी से कथित छेड़खानी के आरोप लगे हैं।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में स्थापना दिवस मेले से ठीक पहले विवाद खड़ा हो गया है। मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिस सिपाहियों पर एक होमस्टे संचालक की बेटी से कथित छेड़खानी के आरोप लगे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर के समीप स्थित एक होमस्टे में हुई। आरोप सामने आते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और आक्रोशित भीड़ ने दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया। इस दौरान
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें पुलिस चौकी तक ले जाकर कार्रवाई की मांग की गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी चल रही है। इस घटना के साथ ही लोगों ने मेले से तीन दिन
पहले लागू किए गए यातायात प्रतिबंधों पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कैंचीधाम क्षेत्र और नैनीताल जिले की सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले कभी इतनी सख्ती नहीं देखी गई और इससे क्षेत्र में कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया है। घटना के बाद सुरक्षा
व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इस बीच नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले की पुष्टि करते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थापना दिवस जैसे बड़े आयोजन से ठीक पहले हुई इस घटना ने कैंचीधाम में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है, जिससे प्रशासन के लिए व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • स्थापना दिवस जैसे बड़े आयोजन से ठीक पहले हुई इस घटना ने कैंचीधाम में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है, जिससे प्रशासन के लिए व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • इस बीच नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले की पुष्टि करते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।