TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

वायरल ऑडियो मामले में पूर्व विधायक ठुकराल को दो नोटिस, अब तक नहीं दिया वॉइस सैंपल

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को वॉइस सैंपल देने के लिए दो बार नोटिस जारी किए हैं।
इसके बावजूद अब तक पुलिस को उनका वॉइस सैंपल नहीं मिला है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को वॉइस सैंपल देने के लिए दो बार नोटिस जारी किए हैं। इसके बावजूद अब तक पुलिस को उनका वॉइस सैंपल नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ विभव सैनी के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मुताबिक, 27 जनवरी 2026 को मीना शर्मा ने कोतवाली रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके एक साथी ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। आवाज की पुष्टि के लिए वॉइस
सैंपल जरूरी जांच के दौरान विवेचक ने वायरल ऑडियो से जुड़े मूल वॉइस सैंपल जुटाने के साथ ही गवाहों के बयान भी दर्ज किए। ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज की पहचान और पुष्टि के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का वॉइस सैंपल आवश्यक माना गया। इसके लिए पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 को पहला नोटिस जारी किया था। इसके बाद 19 नवंबर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से दूसरा नोटिस भेजकर वॉइस
सैंपल उपलब्ध कराने को कहा गया। दो नोटिस के बाद भी नहीं मिला सैंपल पुलिस के मुताबिक, दोनों नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अब तक पूर्व विधायक का वॉइस सैंपल प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज की पुष्टि के लिए पुलिस को सैंपल का इंतजार है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।
  • ऐसे में वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज की पुष्टि के लिए पुलिस को सैंपल का इंतजार है।