TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा के दो प्रमुख चौकों की बदली तस्वीर, विधायक बेहड़ और पालिकाध्यक्ष ने किया सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण

मुख्य समाचार: किच्छा: शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने सौंदर्यीकरण के कार्य तेज कर दिए हैं।
इसी क्रम में नगर के प्रमुख महाराणा प्रताप चौक और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का सौंदर्यीकरण कर उन्हें नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा: शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने सौंदर्यीकरण के कार्य तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में नगर के प्रमुख महाराणा प्रताप चौक और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का सौंदर्यीकरण कर उन्हें नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। दोनों चौकों का लोकार्पण विधायक तिलक राज बेहड़ और नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के नेतृत्व में कराए गए इन कार्यों के तहत लंबे समय से पोस्टर और बैनरों से प्रभावित चौकों की सुंदरता को बहाल किया गया है। चौकों को व्यवस्थित करने के साथ ही नगर के विभिन्न डिवाइडरों की मरम्मत और रंगाई-पुताई भी कराई गई है। वहीं, दीपावली के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्थानों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा है।   इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप और पंडित
दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों के नाम पर बने चौकों का सौंदर्यीकरण सराहनीय पहल है। इससे नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही महापुरुषों के प्रति सम्मान भी प्रदर्शित होता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बदहाल पड़े चौकों को नया स्वरूप दिया गया है। किच्छा के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक निधि और नगर पालिका के आपसी समन्वय से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर को
स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चौकों के सौंदर्यीकरण के साथ स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने, डिवाइडरों की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी, कांग्रेस के सभासद और शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी, कांग्रेस के सभासद और शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
  • आने वाले समय में जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।