TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ओखलाकांडा में बोलेरो खाई में गिरी, दो की जान गई, पांच घायल

मुख्य समाचार: रिपोर्टर : अंकिता मेहरा उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलाकांडा में एक बड़ा हादसा हुआ है।
यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
किच्छा (एजेंसी)। रिपोर्टर : अंकिता मेहरा उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलाकांडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह हादसा कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जब एक बारात की बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग
तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल लोगों को 108 एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • घायल लोगों को 108 एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
  • घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
  • यह हादसा कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जब एक बारात की बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई।