विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हमारे साथ निष्पक्ष व्यापार नहीं करेंगे, उन्हें टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। हम हर किसी से बात कर चुके हैं— या तो समझौता करें या टैरिफ झेलें।" उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने ब्रिटेन और चीन के साथ पहले ही व्यापारिक समझौते कर लिए हैं। बाकी देशों को लेटर भेजकर टैरिफ की जानकारी दी जा रही है। इन 14 देशों पर लगेगा टैरिफट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर उन 14 देशों के नाम साझा किए, जिन पर 1 अगस्त से टैरिफ लगाया जाएगा। ये देश हैं: थाईलैंड, कंबोडिया – 36% बांग्लादेश, सर्बिया – 35% म्यांमार, लाओस – 40% इंडोनेशिया – 32% दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया – 30% मलेशिया, कजाकिस्तान, जापान, दक्षिण कोरिया
– 25% ट्रंप ने इन देशों को चेताया कि अगर वे अमेरिका के सामान पर टैरिफ बढ़ाएंगे, तो अमेरिका भी अपने टैक्स और बढ़ा देगा। हालांकि उन्होंने यह विकल्प भी खुला रखा कि अगर ये देश अपनी व्यापार नीतियों में बदलाव करते हैं, तो टैरिफ कम किए जा सकते हैं। 1 अगस्त तक की मोहलतव्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप ने पहले तय की गई 9 जुलाई की टैरिफ डेडलाइन को अब 1 अगस्त तक बढ़ा दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि संबंधित देशों को समझौते के लिए थोड़ा और समय मिल सके। इससे पहले अप्रैल में जब टैरिफ लगाए गए थे, तब शेयर बाजार और बॉन्ड