विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बीच संघर्षविराम हुआ। '250 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी' रैली के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को व्यापारिक प्रतिबंधों की चेतावनी देकर लड़ाई रोकने के लिए दबाव बनाया था। उन्होंने कहा कि दोनों देशों से उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि लड़ाई जारी रही तो अमेरिका के साथ व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर 250 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही थी। उनके अनुसार, इस चेतावनी का असर हुआ और दोनों देशों के बीच संघर्षविराम पर सहमति बन गई। ट्रंप ने इस दौरान यह भी दावा किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 11 विमान गिराए गए थे। हालांकि, उनके इस दावे को लेकर भारत की ओर से अलग रुख सामने आया है। भारत ने खारिज किए ट्रंप के
दावे नोबेल शांति पुरस्कार का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैंने आठ लड़ाइयां रोकीं। क्या मुझे नोबेल प्राइज मिला? नहीं।" उन्होंने अपने कथित कूटनीतिक प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त मान्यता नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। वहीं, भारत ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 11 विमानों के नुकसान से जुड़े ट्रंप के दावे को खारिज किया है। भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि संघर्षविराम पर सहमति किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के कारण नहीं बनी थी। भारत के अनुसार, 10 मई 2025 को पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर सैन्य कार्रवाई रोकने का आग्रह किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025