TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ट्रंप का तांबे पर 50% और दवाओं पर 200% टैरिफ का ऐलान, भारत पर क्या होगा इसका असर?

मुख्य समाचार: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तांबे पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है और यह फैसला 1 अगस्त से लागू हो सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका द्वारा आयात की जाने वाली भारतीय दवाओं पर अगले एक साल में 200% तक टैक्स लगाया जा सकता है।
किच्छा (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तांबे पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है और यह फैसला 1 अगस्त से लागू हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका द्वारा आयात की जाने वाली भारतीय दवाओं पर अगले एक साल में 200% तक टैक्स लगाया जा सकता है। यह कदम भारत के लिए भारी असर डाल सकता है क्योंकि अमेरिका भारतीय दवाओं का सबसे बड़ा खरीदार है और तांबे का भी बड़ा निर्यात बाजार है। तांबे और दवाओं पर बड़ा फैसला ट्रंप ने मंगलवार को एक कैबिनेट बैठक में कहा, "आज हम तांबे पर शुल्क लगाने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जा रहे हैं और यह दर 50 प्रतिशत होगी।" इसके कुछ देर बाद अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने CNBC को बताया कि यह नया टैरिफ जुलाई के अंत या 1 अगस्त से लागू किया जा सकता है। ट्रंप ने साथ ही कहा कि फार्मास्यूटिकल सेक्टर के लिए अमेरिका जल्द एक बड़ा फैसला लेने वाला है। हालांकि कंपनियों को अमेरिका में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए 1 से 1.5 साल का समय दिया जाएगा। इसके बाद इन पर 200 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जाएगा। कई क्षेत्रों पर जांच जारी ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में तांबा, दवाएं, लकड़ी, सेमीकंडक्टर्स और खनिजों के आयात की जांच शुरू की है। इससे संकेत मिलते हैं कि आगे और कई
सेक्टर पर शुल्क लगाए जा सकते हैं।लटनिक ने कहा कि फार्मा और सेमीकंडक्टर पर रिपोर्ट इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद ट्रंप इस पर नीति घोषित करेंगे। BRICS को भी टारगेट किया ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर भी 10% टैरिफ लगाने की धमकी दोहराई। उन्होंने BRICS को "गंभीर समूह नहीं" बताया, लेकिन माना कि यह अमेरिकी डॉलर को चुनौती दे रहा है। "अगर वे डॉलर को चुनौती देना चाहते हैं, तो उन्हें शुल्क चुकाना होगा। मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा चाहेंगे," ट्रंप ने कहा। भारत पर सीधा असर कैसे पड़ेगा? 1. तांबा निर्यात:वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने करीब 2 अरब डॉलर का तांबा और तांबे से जुड़े उत्पाद निर्यात किए,
जिसमें से 360 मिलियन डॉलर (17%) सिर्फ अमेरिका को भेजे गए। अमेरिका भारत का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि, घरेलू उद्योग इसकी कमी को पूरा कर सकता है। 2. फार्मा सेक्टर:असली चिंता फार्मा सेक्टर को लेकर है।भारत का अमेरिका को फार्मा निर्यात 9.8 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, जो पिछले साल से 21% ज्यादा है और यह कुल निर्यात का 40% है।200% शुल्क लगने पर अमेरिकी बाजार में भारतीय जेनेरिक दवाओं की मांग गिर सकती है, जिससे भारत की फार्मा इंडस्ट्री को बड़ा झटका लग सकता है। ट्रेड डील ही है उम्मीद की किरण भारत और अमेरिका के बीच एक मिनी ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है।अगर यह समझौता 1 अगस्त से पहले हो जाता है, तो भारत को इन नए टैरिफ से राहत मिल सकती है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अगर यह समझौता 1 अगस्त से पहले हो जाता है, तो भारत को इन नए टैरिफ से राहत मिल सकती है।
  • ट्रेड डील ही है उम्मीद की किरण भारत और अमेरिका के बीच एक मिनी ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है।
  • 200% शुल्क लगने पर अमेरिकी बाजार में भारतीय जेनेरिक दवाओं की मांग गिर सकती है, जिससे भारत की फार्मा इंडस्ट्री को बड़ा झटका लग सकता है।