TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ट्रंप ने फिर दी Apple को धमकी – बोले, ‘अगर बेचोगे मेड इन इंडिया iPhone, तो ठोकूंगा इतना टैरिफ

मुख्य समाचार: भारत और अमेरिका के रिश्ते भले ही दुनिया के सामने दोस्ताना नजर आते हों, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान ने एक बार फिर इन रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ट्रंप ने iPhone निर्माता कंपनी Apple को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कंपनी भारत में बने iPhone अमेरिका में बेचेगी, तो उसे 25% टैक्स देना होगा।
किच्छा (एजेंसी)। भारत और अमेरिका के रिश्ते भले ही दुनिया के सामने दोस्ताना नजर आते हों, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान ने एक बार फिर इन रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रंप ने iPhone निर्माता कंपनी Apple को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कंपनी भारत में बने iPhone अमेरिका में बेचेगी, तो उसे 25% टैक्स देना होगा। फिर से निशाने पर Apple ट्रंप इससे पहले भी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कई बार Apple को भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर निशाना बना चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि Apple को iPhone की मैन्युफैक्चरिंग भारत जैसे देशों में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही करनी चाहिए। उनका कहना है कि Apple अमेरिका की कंपनी है, तो उसके प्रोडक्ट भी अमेरिका में ही बनने चाहिए। ट्रंप का ताजा बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Truth Social' पर ट्रंप ने लिखा,"मैं Apple के CEO टिम कुक से पहले ही कह चुका हूं कि अमेरिका में बिकने वाले iPhone
अमेरिका में ही बनने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता, तो कंपनी को अमेरिका में कम से कम 25% टैरिफ चुकाना पड़ेगा।" चीन से भारत की तरफ झुकी Apple दरअसल, चीन पर अमेरिकी पाबंदियों और टैक्सों के कारण Apple अपनी मैन्युफैक्चरिंग भारत की ओर शिफ्ट कर रहा है। इससे भारत को बड़ा फायदा मिल रहा है और देश में iPhone उत्पादन तेजी से बढ़ा है। यही बात ट्रंप को रास नहीं आ रही है। जानकारों की राय टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि
अगर ट्रंप की धमकी सच होती है और Apple को अमेरिका में 25% टैक्स देना पड़ता है, तो iPhone की कीमतें बढ़ सकती हैं और बिक्री पर भी असर पड़ेगा। कई विशेषज्ञ ट्रंप के इस रवैये को अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए नुकसानदायक और बचकाना बता रहे हैं। पहले भी दी थी चेतावनी कुछ वक्त पहले दोहा में एक बिजनेस इवेंट के दौरान भी ट्रंप ने Apple को भारत में मैन्युफैक्चरिंग से बचने की सलाह दी थी। अब उनका ताजा बयान फिर से इस मुद्दे को चर्चा में ला रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब उनका ताजा बयान फिर से इस मुद्दे को चर्चा में ला रहा है।
  • पहले भी दी थी चेतावनी कुछ वक्त पहले दोहा में एक बिजनेस इवेंट के दौरान भी ट्रंप ने Apple को भारत में मैन्युफैक्चरिंग से बचने की सलाह दी थी।
  • कई विशेषज्ञ ट्रंप के इस रवैये को अमेरिकी टेक कंपनियों के लिए नुकसानदायक और बचकाना बता रहे हैं।