TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

जसपुर में 11 केवी विद्युत लाइन से झुलसा ट्रक परिचालक, हालत गंभीर

मुख्य समाचार: जसपुर।
तिरपाल की रस्सी खोलते समय एक ट्रक परिचालक 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
किच्छा (एजेंसी)। जसपुर। तिरपाल की रस्सी खोलते समय एक ट्रक परिचालक 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक लेकिन स्थिर बताई जा रही है। घटना मंगलवार को
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गर्ग अस्पताल के पीछे, नहर के सामने स्थित थोक व्यापारी के खाद्य गोदाम में हुई। जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से आई नमक की खेप उतारने के लिए 12 टायरा ट्रक में लेबर का काम चल रहा था। फतेहपुर सीकरी, आगरा (यूपी) निवासी ट्रक चालक शाहरूख अहमद ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के मुकुंद नगला
सैह थाना मलाह निवासी परिचालक मनीष कुमार तिरपाल की रस्सी खोलने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़ा था। तभी ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। झुलसने के बाद मनीष रस्सी के सहारे ट्रक से जमीन पर गिर गया। बड़े हादसे से बचने के बावजूद उसकी गंभीर हालत
के कारण उसे नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ईएमओ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि परिचालक के शरीर का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। इलाज जारी है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक ने बताया कि परिचालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • चालक ने बताया कि परिचालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
  • कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
  • इलाज जारी है।