TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की बढ़ीं मुश्किलें! बरेली का आलीशान ड्रीम हाउस BDA के रडार पर, जानें पूरा मामला

मुख्य समाचार: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित लालपुर गांव का एक आलीशान फार्म हाउस भी चर्चा में आ गया है।
बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की जांच में फार्म हाउस का मानचित्र स्वीकृत नहीं होने की बात सामने आई है।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित लालपुर गांव का एक आलीशान फार्म हाउस भी चर्चा में आ गया है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की जांच में फार्म हाउस का मानचित्र स्वीकृत नहीं होने की बात सामने आई है। करीब 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस परिसर में तीन मंजिला कोठी, गेस्ट हाउस और स्वीमिंग पूल सहित कई निर्माण बताए जा रहे हैं। फिलहाल प्राधिकरण की टीम जमीन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। वायरल वीडियो के बाद फार्म हाउस को लेकर बढ़ी चर्चा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच विवाद के बाद यह मामला सुर्खियों में है। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और विपक्ष की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद लालपुर स्थित फार्म हाउस के निर्माण और जमीन के दस्तावेजों को लेकर भी सवाल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उठ रहे हैं। 2024 में कंपाउंडिंग के लिए किया गया था आवेदन बरेली विकास प्राधिकरण के अनुसार, इज्जतनगर क्षेत्र के लालपुर गांव में स्थित फार्म हाउस का मानचित्र स्वीकृत नहीं है। वर्ष 2024 में पप्पू गिरधारी के करीबी सत्येंद्र राठौर की ओर से निर्माण की कंपाउंडिंग के लिए आवेदन किया गया था। हालांकि, निर्धारित शुल्क जमा नहीं होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बीडीए सचिव हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, जनवरी 2026 में कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद सितंबर 2026 में भी नोटिस दिया गया। संबंधित पक्ष की ओर से कमियां दूर करने के लिए तीन महीने का समय मांगा गया, लेकिन प्राधिकरण के अनुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं। फिलहाल मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अलग-अलग गाटा संख्या में दर्ज है जमीन फार्म हाउस परिसर की जमीन अलग-अलग गाटा संख्या में विभिन्न लोगों के नाम पर दर्ज बताई गई है। बीडीए से मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नाम पर 3,300 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा दर्ज है। वहीं, परिसर की कुछ अन्य जमीन कृष्णा वैष्णवी इंटरप्राइजेज के नाम पर बताई गई है। इस कंपनी में
हिस्सेदारी से संबंधित जानकारी का उल्लेख रेखा आर्या के चुनावी हलफनामों में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, जमीन के स्वामित्व और संबंधित कंपनी के दस्तावेजों की स्थिति को लेकर प्राधिकरण की जांच जारी है। बीडीए अधिकारियों ने क्या कहा? बरेली विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि लालपुर स्थित फार्म हाउस का मानचित्र स्वीकृत नहीं है। परिसर में शामिल जमीन अलग-अलग गाटा संख्या में विभिन्न लोगों के नाम पर दर्ज है। इनमें रेखा आर्या के नाम पर दर्ज 3,300 वर्ग मीटर भूमि और कृष्णा वैष्णवी इंटरप्राइजेज के नाम पर दर्ज जमीन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण संबंधित अभिलेखों की जांच कर रहा है। वहीं, बीडीए सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कंपाउंडिंग के लिए वर्ष 2024 में आवेदन किया गया था। बाद में प्राधिकरण की ओर से कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए। संबंधित पक्ष को समय दिए जाने के बावजूद आवश्यक कमियां दूर नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। क्या है रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद? उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू
के बीच पारिवारिक विवाद भी चर्चा में है। रेखा आर्या ने अपने पति पर पहली शादी छिपाकर विवाह करने, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाने जैसे आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक कथित ऑडियो साझा करते हुए हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप भी लगाया है। रेखा आर्य के पास 210 करोड़ की अकूत संपत्ति’, गिरधारी लाल साहू ने लगाये गंभीर आरोप @rekhaaryaoffice @pushkardhami @ukcmo @BJP4UK @INCUttarakhand खबर के लिए क्लिक करें https://t.co/thMTEeHIZL https://t.co/H1YwTxbfFU — ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) October 16, 2026 दूसरी ओर, गिरधारी लाल साहू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कथित ऑडियो को एआई से तैयार किया गया बताया है। उन्होंने रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उनकी कथित संपत्ति को लेकर भी दावे किए हैं। गिरधारी लाल साहू के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद स्पष्ट होगी आगे की कार्रवाई फिलहाल बरेली विकास प्राधिकरण की जांच फार्म हाउस के मानचित्र, निर्माण, कंपाउंडिंग आवेदन और जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों पर केंद्रित है। प्राधिकरण के मुताबिक, निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद के कारण यह मामला राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वहीं, रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद के कारण यह मामला राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • प्राधिकरण के मुताबिक, निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • जांच के बाद स्पष्ट होगी आगे की कार्रवाई फिलहाल बरेली विकास प्राधिकरण की जांच फार्म हाउस के मानचित्र, निर्माण, कंपाउंडिंग आवेदन और जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों पर केंद्रित है।