TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, SSP अजय गणपति समेत पुलिसकर्मियों ने अमर शहीदों को किया नमन

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस लाइन
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रुद्रपुर स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके अदम्य साहस,
कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के योगदान को नमन किया। पुलिस स्मृति दिवस पुलिस बल के उन वीर जवानों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते
हुए देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस अवसर पर ऊधमसिंह नगर पुलिस ने शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। अमर शहीदों का बलिदान, राष्ट्र का अभिमान।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अमर शहीदों का बलिदान, राष्ट्र का अभिमान।
  • इस अवसर पर ऊधमसिंह नगर पुलिस ने शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
  • पुलिस स्मृति दिवस पुलिस बल के उन वीर जवानों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।