विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अक्षय लाल चौहान पुत्र हंसनाथ चौहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। अक्षय लाल मूल रूप से ग्राम जुआफर, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। उन्हें बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौटना था। बताया गया कि रात करीब 10 बजे जब दोनों बाइक से बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अक्षय लाल चौहान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में मचा कोहराम दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। रोहित के पिता राधेश्याम चौहान ने बताया कि उनका
बेटा सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं, अक्षय लाल चौहान पांच अक्टूबर को रुद्रपुर आए थे और शुक्रवार रात ट्रेन से अपने घर लौटने वाले थे। परिवार को क्या पता था कि रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह हादसा उनकी जिंदगी बदल देगा। डंपर और चालक की पहचान में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में तहरीर देने की बात कही है। रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के अनुसार, हादसे में शामिल डंपर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों