TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दर्दनाक हादसा: ड्यूटी से लौट रहे चौकी प्रभारी की कार खाई में गिरने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

मुख्य समाचार: ऋषिकेश: उत्तराखंड के टिहरी जनपद अंतर्गत मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई।
इस हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है, वहीं उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
किच्छा (एजेंसी)। ऋषिकेश: उत्तराखंड के टिहरी जनपद अंतर्गत मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है, वहीं उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी विनोद शर्मा सोमवार रात मुनि की रेती क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने निजी वाहन से शिवपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल विनोद शर्मा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना
के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। विनोद शर्मा अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। मुनि की रेती थाना के उपनिरीक्षक योगेश पाण्डेय ने बताया कि चौकी प्रभारी नाइट ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच
की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि हाल ही में चंपावत जिले के बनबसा में भी एसओजी के एक जवान की जिम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी, जिससे प्रदेश में सुरक्षा बलों के बीच लगातार दुखद घटनाओं का सिलसिला बना हुआ है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गौरतलब है कि हाल ही में चंपावत जिले के बनबसा में भी एसओजी के एक जवान की जिम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी, जिससे प्रदेश में सुरक्षा बलों के बीच लगातार दुखद घटनाओं का सिलसिला बना हुआ है।
  • घटना के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।