TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

अमेरिका में दर्दनाक हादसा: हैदराबाद के एक ही परिवार के चार सदस्य सड़क दुर्घटना में जिंदा जले

मुख्य समाचार: हैदराबाद।
अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैदराबाद के एक परिवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। हैदराबाद। अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैदराबाद के एक परिवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को अटलांटा से डलास लौटते समय उनकी कार को एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी चारों सदस्य – पति, पत्नी और उनके दो बच्चे – जिंदा जल गए। छुट्टियों पर अमेरिका गया था परिवारहैदराबाद के
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
श्री वेंकट अपनी पत्नी तेजस्विनी और दो बच्चों के साथ अमेरिका के डलास में छुट्टियां मना रहे थे। वे अटलांटा में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद कार से डलास लौट रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। Four family members from #Hyderabad
die in #US road #accident pic.twitter.com/kPlN37YWf6 — Sameer (@Sameer926) July 8, 2025 कार में भीषण आग, मौके पर ही मौतटक्कर के बाद कार में आग लग गई और पूरा परिवार उसमें फंस गया। आग बुझाने तक सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों की पहचान मुश्किल हो जाने के कारण अधिकारियों ने डीएनए टेस्ट
की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। शोक की लहर, भारत में परिजन सदमे मेंइस हादसे से हैदराबाद में परिवार और रिश्तेदारों में गहरा शोक है। जैसे ही खबर भारत पहुंची, परिजनों में मातम छा गया। भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन परिवार की पहचान और शवों को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन परिवार की पहचान और शवों को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।
  • जैसे ही खबर भारत पहुंची, परिजनों में मातम छा गया।
  • शोक की लहर, भारत में परिजन सदमे मेंइस हादसे से हैदराबाद में परिवार और रिश्तेदारों में गहरा शोक है।