TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दर्दनाक हादसा: घर में भीषण आग से मां समेत 6 की जिंदा जलकर मौत; दो जुड़वा बहनों सहित 5 बच्चों की गई जान

मुख्य समाचार: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित किदवई नगर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।
कपड़ा कारोबारी के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग में 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गई हैं।
किच्छा (एजेंसी)। मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित किदवई नगर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कपड़ा कारोबारी के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग में 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गई हैं। मृतकों में छह माह की जुड़वा बहनें भी शामिल हैं। संकरी गली बनी राहत कार्य में बाधा घटना की सूचना रात करीब 9:30
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, मकान तक पहुंचने वाली गली अत्यंत संकरी थी, जिसके कारण फायर ब्रिगेड को पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते अंदर प्रवेश करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में एम्ब्रॉयडरी और पावरलूम का काम होता था, जिससे धागों
और कपड़ों के कारण आग तेजी से फैल गई। मृतकों की पहचान हादसे में रुखसार (30), अकद्दस (3), छह माह की जुड़वा बेटियां नाबिया और इनायत, महविश (12) और हम्माद (4) की मौत हो गई। इकबाल अहमद की पत्नी अमीर बानो (55) गंभीर रूप से झुलसी हैं और उनका उपचार जारी है। नमाज पढ़ने गए थे घर के पुरुष सदस्य बताया गया कि हादसे के समय मकान मालिक इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे आसिम व फारूक नमाज पढ़ने मस्जिद गए हुए
थे। घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि सभी अंदर ही फंस गए। प्रशासनिक अमला मौके पर घटना की सूचना मिलते ही डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, डीआईजी कलानिधि नैथानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने जताया शोक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मुख्यमंत्री ने जताया शोक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
  • जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
  • प्रशासनिक अमला मौके पर घटना की सूचना मिलते ही डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, डीआईजी कलानिधि नैथानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।