TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ED को देखते ही नाले में कूदे TMC विधायक, धिकारियों ने नहीं छोड़ा पीछा, हो गए गिरफ्तार

मुख्य समाचार: पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक जीवन कृष्ण साहा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
किच्छा (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक जीवन कृष्ण साहा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सोमवार (25 अगस्त 2025) को ED की टीम मुर्शिदाबाद जिले स्थित विधायक साहा के आवास पर छापेमारी करने पहुंची। जैसे ही उन्हें कार्रवाई की भनक लगी, उन्होंने कथित तौर पर घर की चारदीवारी फांदकर भागने की कोशिश की। हालांकि ED अधिकारियों ने उनका पीछा कर नजदीकी इलाके से पकड़ लिया और पूछताछ शुरू
की। धन लेनदेन के सुराग पर कार्रवाई अधिकारियों के मुताबिक, बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा किए गए संदिग्ध धन लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद यह छापेमारी की गई। इससे पहले ED, साहा की पत्नी से भी पूछताछ कर चुकी है। पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी ED ने बताया कि जब
विधायक साहा ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि अप्रैल 2023 में भी साहा को इसी घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उस समय उन्हें मई में जमानत मिल गई थी। 👉 TMC विधायक की यह दूसरी गिरफ्तारी है, जिससे शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच और गहराने की संभावना है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • 👉 TMC विधायक की यह दूसरी गिरफ्तारी है, जिससे शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच और गहराने की संभावना है।
  • बता दें कि अप्रैल 2023 में भी साहा को इसी घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उस समय उन्हें मई में जमानत मिल गई थी।
  • पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी ED ने बताया कि जब विधायक साहा ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।