TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

स्कूल में पानी नहीं, मिड डे मील के बाद सड़क पर खतरे की दौड़

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गर्मी बढ़ते ही पानी का संकट गहराने लगा है।
उत्तरकाशी ज़िले के धौंतरी क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज और स्थानीय बाजार में पिछले एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गर्मी बढ़ते ही पानी का संकट गहराने लगा है। उत्तरकाशी ज़िले के धौंतरी क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज और स्थानीय बाजार में पिछले एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। स्कूल के बच्चों को मिड डे मील के बाद अपनी थालियां धोने के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लिए 100 मीटर दूर हैंडपंप तक जाना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी नाराज़गी है। स्थानीय निवासी अनिल नौटियाल ने बताया कि पेयजल निगम और जल संस्थान एक-दूसरे पर ज़िम्मेदारी डाल रहे हैं और समस्या जस की तस बनी हुई है। राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी में पढ़ने वाले 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को हर दिन भोजन के बाद 200
मीटर की दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि यह हैंडपंप उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर स्थित है, जहाँ 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के चलते वाहनों की आवाजाही तेज़ हो जाएगी। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता
मधुकांत कोटियाल ने कहा है कि धौंतरी बाजार में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दो कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। अगर स्कूल में पानी नहीं पहुंच रहा है, तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करता है और बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता देता है या नहीं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करता है और बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता देता है या नहीं।
  • अगर स्कूल में पानी नहीं पहुंच रहा है, तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • इस मामले में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मधुकांत कोटियाल ने कहा है कि धौंतरी बाजार में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दो कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।