TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, प्रेम प्रसंग में मारपीट से था मानसिक तनाव में

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की थी, जिससे वह परेशान था।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की थी, जिससे वह परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काशीपुर के खड़कपुर देवीपुरा निवासी दीप चंद्र
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
(28) पुत्र दयाराम, जो एक फैक्टरी में काम करता था, ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे प्रकाश सिटी के पास बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप – युवती के परिवार से था विवाद शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता दयाराम ने बताया कि उनके बेटे का आवास-विकास निवासी एक युवती
से प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर युवती के पिता, भाई व परिवार की महिलाओं ने कई बार दीप चंद्र के साथ मारपीट की। इस मामले में न्यायालय में केस भी चल रहा था। दयाराम के अनुसार, शुक्रवार को वह और उनकी पत्नी रुद्रपुर कोर्ट में तारीख पर गए थे, उसी दौरान यह घटना हो गई। तीन दिन पहले भी युवती के परिजनों ने दीप चंद्र से मारपीट की
थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था दीप चंद्र मृतक तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।   एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि अब तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  •   एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि अब तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।