TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

युवक ने प्रेमिका का गला काट यहां फेंका धड़, सिर को थैले में डालकर डुबोया

मुख्य समाचार: TN9 उधमसिंहनगर: जिले के खटीमा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उधमसिंहनगर: जिले के खटीमा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर और धड़ को ठिकाने लगा दिया। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की की सिर कटी लाश बरामद कर ली है। सिर की तलाश जारी है। मृतका की बहन ने बीते साल दिसंबर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल (32) अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम (हरियाणा) में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। पूजा नवंबर में सितारगंज आ गई थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। गला काटकर की हत्या और नहर में फेंका शव इस पर पुरमिला ने 19 दिसंबर
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
को गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया। उसने साढ़े पांच महीने पहले पूजा की गला काटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काली पुलिया अंडरपास से युवती का सिर कटा सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। जल पुलिस और गोताखोर लगातार नहर में सिर को बरामद करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हरियाणा की पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार, मुनिष शामिल थे। मुश्ताक की शादी का पता चलने पर सितारगंज
आई थी पूजा सितारगंज में हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आए मुश्ताक अली ने बताया कि वर्ष 2022 में रुद्रपुर बस अड्डे पर उसकी पूजा से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में जान पहचान बढ़ने लगी। कुछ समय बाद मुश्ताक भी गुरुग्राम पहुंचकर कैब चलाने लगा। इसी बीच, दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर लौटकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसका पता चलने पर पूजा भी सितारगंज पहुंची और उसकी मुश्ताक के साथ कहासुनी हुई। पंचायत में दोनों के बीच समझौता कराया गया। सिर को थैले में पत्थर डालकर डुबोया पंचायत के बाद मुश्ताक पूजा को खटीमा स्थित इस्लाम नगर में अपनी बहन के घर लेकर
आया। मुश्ताक पूजा को लेकर काली पुलिया अंडरपास के पास नदन्ना नहर के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा। यहां मौका पाकर उसने पूजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने सिर को एक थैले में पत्थर डालकर डुबो दिया, जबकि धड़ को चादर और अन्य कपड़ों से लपेटकर नहर में फेंक दिया। युवती की गुरुग्राम में गुमशुदगी दर्ज थी। कॉल डिटेल के आधार पर सितारगंज निवासी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। लिव इन रिलेशन के बारे में अभी जानकारी नहीं है। युवक ने युवती की हत्या की बात कबूली है। उसकी निशानदेही पर युवती की सिर कटी लाश नहर से बरामद की गई। सिर अभी बरामद नहीं हुआ है। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधम सिंह नगर।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधम सिंह नगर।
  • सिर अभी बरामद नहीं हुआ है।
  • उसकी निशानदेही पर युवती की सिर कटी लाश नहर से बरामद की गई।