विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जो हाई-टेक युद्ध के एक नए युग की झलक भी देते हैं। वॉशिंगटन पोस्ट का खुलासा: 6 एयरबेसों पर हमला, हैंगर-रनवे ध्वस्त वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी जांच में बताया कि 7 से 10 मई के बीच हुए भारतीय हमलों में पाकिस्तान के छह प्रमुख एयरबेसों को निशाना बनाया गया। सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो फुटेज के आधार पर खुलासा हुआ कि इन हमलों में: तीन विमान हैंगर, दो रनवे, और दो मोबाइल नियंत्रण केंद्र पूरी तरह ध्वस्त हुए। विशेषज्ञों ने इसे 1971 के बाद पाकिस्तान के सैन्य ढांचे पर सबसे बड़ा और असरदार हमला बताया। पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा फेल, खुद स्वीकारा नुकसान हालांकि शुरुआत में पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भारतीय सबूतों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्टों के बाद पाक
सेना ने खुद कबूल किया कि उसके कई सैन्य ठिकानों को नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने माना कि छह वायुसेना कर्मियों की मौत हुई और कई ठिकानों को भारतीय मिसाइलों ने भेदा। किन-किन ठिकानों पर हुआ हमला? 1. नूर खान एयरबेस, रावलपिंडी यह पाकिस्तान का सबसे संवेदनशील एयरबेस है। दो मोबाइल कंट्रोल सेंटर नष्ट हुए। यह बेस परमाणु हथियारों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्ट्रैटेजिक प्लान्स डिवीजन के बेहद करीब है। 2. भोलारी एयरबेस यहां एक हैंगर की छत में 60 फीट चौड़ा छेद हुआ, दीवारें गिरीं और मलबा चारों ओर बिखर गया। 3. शाहबाज एयरबेस यहां एक हैंगर को 100 फीट से ज्यादा चौड़ा नुकसान हुआ। कंट्रोल टावर भी क्षतिग्रस्त। 4. सुक्कुर एयरपोर्ट यहां एक हैंगर ढह